Top Story

सुबह खाली पेट Coffee पीने वाले सावधान! पेट में बनने लगेगा भयंकर तेजाब, शरीर को घेर लेंगी 10 बीमारियां

सीमित मात्रा में कॉफी पीने के कई फायदे हैं और कई अध्ययन भी इस बात का समर्थन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सीमित मात्रा में कॉफी के सेवन से हृदय रोग की रोकथाम, डायबिटीज कंट्रोल करने, अल्जाइमर रोग और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। लेकिन खाने-पीने की हर चीज के समय की तरह कॉफी पीने के समय का भी ध्यान रखना जरूरी है।अक्सर देखा जाता है लोग सबह उठते ही सबसे पहले कॉफी का कप हाथ में उठा लेते हैं। आपको बता दें कि सुबह सबसे पहले कॉफी पीने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खाली पेट इसके सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर का बढ़ना, स्ट्रेस लेवल बढ़ना और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह उठते ही कॉफी पीने सेहत के लिए सबसे खराब होता है। वास्तव में सुबह का समय चाय और कॉफी के लिए सबसे खराब है क्योंकि इस समय शरीर में कोर्टिसोल का लेवल पहले से ही अधिक होता है और कॉफी पीने से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल और बढ़ सकता है जिससे मूड स्विंग हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/ycmAkOK
via IFTTT