स्टडी- Running पुरुषों के लिए है जानलेवा, Heart Attack का होता है खतरा
हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2022) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में भर में हार्ट हेल्थ को प्रमोट करना और इससे संबंधित जानलेवा बिमारियों से बचाव के उपायों से लोगों को जागरूक करना है।WHO के 2021 में जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 17.9 मिलियन लोग हर साल हार्ट की बीमारी से मरते हैं। हार्ट डिजीज कई कारणों से हो सकती है। जिसमें जेनेटिक, खराब जीवनशैली, खान-पान, और जरूरत से ज्यादा शारीरिक और मानसिक तनाव मुख्य रूप से शामिल है। ऐसे में हाल ही में एक शोध अध्ययन में दौड़ने और हार्ट अटैक के बीच संबंध सामने आया है। स्टडी में बताया गया है कि औरतों व पुरुषों के लिए दौड़ना समान रूप से फायदेमंद नहीं। दौड़ने वाले पुरुषों में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम अधिक होता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/qVNLlKU
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/qVNLlKU
via IFTTT