Top Story

रोज 4 भीगे खजूर खाएं, तेजी से बढ़ेगा खून-ताकत, Ayurveda डॉ. ने बताए 15 फायदे

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक जबरदस्त फल खजूर है। खजूर में नैचुरल मिठास होती है और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल चीनी की जगह एक स्वस्थ विकल्प के तौर पर किया जा सकता है। अगर बात करें खजूर के पोषक तत्वों की तो यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज सहित विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है। खजूर खाने के फायदे भी बहुत हैं। इस पोषक तत्वों से भरपूर फल में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। खजूर खाने के फायदे यह भी है कि यह फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है, दिल को स्वास्थ्य रखता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, दिमागी कामकाज को बढ़ाता है। खजूर के आयुर्वेद में कई लाभ बताए गए हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार का मानना है कि खजूर प्रकृति में गर्म नहीं होता बल्कि इसकी प्रकृति बेहद शीतल और सुखदायक होती है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/A0sT7QD
via IFTTT