Top Story

स्टडी- वेजीटेरियन महिलाओं को Hip fracture का ज्यादा खतरा, 6 उपाय करेंगे बचाव

35 से 40 की उम्र पार करते करते अमूमन हर महिला सेहत के मामले में कई उतार चढ़ाव से गुजरती है। हड्डियों की मजबूती भी ऐसा ही एक बदलाव है। जिसे महिलाओं को झेलना ही पड़ता है। हड्डियों का कमजोर होना, बोन डेंसिटी घटना, कई तरह से शरीर पर असर डालता है। इस मामले पर हुई एक रिसर्च में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जर्नल बीएमसी पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं सिर्फ शाकाहार लेती हैं यानि वेजिटेरियन हैं। वो महिलाएं हिप बोन के फ्रैक्चर (hip bone fracture) यानी कूल्हे का टूटना का ज्यादा शिकार होती हैं। हिप बोन का फ्रेक्चर यानि कूल्हों की हड्डी का टूटना। ये निष्कर्ष यूके स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स की एक रिसर्च के बाद सामने आए हैं। इस रिसर्च में 35 से 69 साल की उम्र वाली महिलाओं को शामिल किया गया।आज यानी 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हम आपको बता रहे हैं कि आपको हिप फ्रैक्चर का खतरा कम करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/FqOXfkh
via IFTTT