हार्ट की पंपिंग बढ़ाने के 5 असरदार तरीके, शरीर में तेजी से दौड़ेगा खून
आपका दिल कैसे पंप कर रहा है, दिल को कितनी तेजी से पम्पिंग कानरी चाहिए, दिल की पंपिंग पावर कैसे बढ़ाएं? यह ऐसे सवाल हैं जिनसे आपका शायद ही कभी वास्ता पड़ता हो। लेकिन दिल की सेहत के लिए इन सवालों का जवाब मालूम होना बहुत जरूरी है। क्योंकि दिल कैसे काम करता है इस पर नजर रखने से न केवल आपके डॉक्टर को आपको अधिक प्रभावी ढंग से इलाज करने में मदद मिलती है बल्कि बेहतर परिणाम भी मिलते हैं।दिल के बेहतर कामकाज के लिए इसकी पंपिंग पावर का कंट्रोल होना जरूरी है। बहुत तेजी या कम पंपिंग होने से दिल की सेहत खतरे में आ सकती है। दिल के पंपिंग करने को मेडिकल भाषा में इजेक्शन फ्रैक्शन (ejection fraction) कहते हैं। चलिए समझते हैं कि इजेक्शन फ्रैक्शन क्या होता है और दिल को स्वस्थ रखने में इसका क्या रोल है।इजेक्शन फ्रैक्शन (ejection fraction) क्या है? दिल में दो चैंबर होते हैं लेफ्ट और राइट। यह दोनों बराबर रूप से काम करते हैं। इनमें से एक के भी खराब होने से आपका दिल मुश्किल में आ सकता है। राइट चैंबर ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए फेफड़ों में रक्त पंप करना है जबकि लेफ्ट चैंबर का काम आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त पंप करता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/AQEwHf6
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/AQEwHf6
via IFTTT