नाम जलेबी लेकिन Diabetes मरीजों के लिए किसी इंसुलिन से कम नहीं ये एक चीज, ऐसे करें सेवन
जंगली जलेबी (Madras Thorn) एक फल है, जो जलेबी की तरह घुमाउदार होता है और जंगलों में ज्यादा पाया जाता है। इसलिए इसे जंगली जलेबी कहते हैं। वैसे इसके और भी कई नाम है, जिसमें मीठी इमली, गंगा जलेबी, मद्रास थ्रोन, गुआमुचिल शामिल है। यह फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद फायदों से भरपूर होता है। कई तरह की बीमारियों में भी सकारात्मक प्रभाव दिखाता है। शहरों में रहने वाले लोग शायद ही इस फल के बारे में जानते हों लेकिन गांव के लोग इसे बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं।जंगली जलेबी के औषधीय गुण? एनसीबीआई के अनुसार, पौधे के अर्क के विभिन्न भागों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-डायबिटिक, कार्डियो प्रोटेक्टिव, एंटी-डायरियल, एंटी-अल्सरोजेनिक, लार्विसाइडल और ओविसाइडल गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें बायोएक्टिव फाइटोकंपाउंड जैसे फ्लेवोनोइड्स, सैपोनिन, टैनिन, अल्कलॉइड आदि भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, बी3, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, आहार फाइबर, सोडियम और विटामिन ए भी उपस्थित होता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/6EuTJ2F
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/6EuTJ2F
via IFTTT