चावल की जगह रोज थाली में रखें पोहा, मिलेंगे आयरन-फाइबर जैसे पोषक तत्वों के साथ ये 6 बेमिसाल फायदे
पोहा या चिवड़ा लंबे समय से भारत के कई हिस्सों में पसंदीदा नाश्ते में से एक रहा है। बेहतर सेहत और एनर्जी से भरे दिन की शुरूआत के लिए यह एक अच्छा खाद्य पदार्थ है। पोहा न केवल बनाने में आसान होता है बल्कि पचने में भी हल्का होता है। साथ ही यह आयरन और कार्ब्स से भरपूर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम भी होते हैं। जहां, नाश्ते में लोगों की पहली पसंद पोहा होता है, वहीं दिन के भोजन में लोग सफेद चावल जरूर शामिल करते हैं।लेकिन सफेद चावल सेहतमंद नहीं होते हैं। इसलिए डायबिटीज जैसे क्रोनिक बीमारियों में डॉक्टर मरीज को इसके सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। चावल में बहुत सारे सरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो लंबे समय से इंसुलिन के उतार-चढ़ाव, सुस्ती और वजन बढ़ने से जुड़े होते हैं। ऐसे में आप सफेद चावल की जगह पोहा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि पोहा और चावल दोनो ही धान से बनते हैं। लेकिन पोहा कम प्रोसेस से होकर गुजरता है इसलिए इसमें पोषक तत्व चावल के मुकाबले ज्यादा होते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3cV6kmn
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3cV6kmn
via IFTTT