Erectile Dysfunction Problem: डायबिटीज के शिकार पुरुष हो सकते हैं नपुंसक, दिमाग में बैठा लें बचाव के ये तरीके
पुरुषों के लिए नपुंसकता की समस्या (Erectile Dysfunction in Men) एक डरावना सपना है। जिसका सामना वो हकीकत में कभी नहीं करना चाहते हैं। लेकिन कई शोध बताते हैं कि डायबिटीज के शिकार पुरुषों में नपुंसकता यानी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का खतरा बहुत ज्यादा होता है। आपको बता दें कि भारतीय पुरुषों का एक बड़ा हिस्सा डायबिटीज और प्री-डायबिटीज से ग्रसित है, जिस वजह से उन्हें नपुंसकता से बचाव के टिप्स जरूर जानने चाहिए।एनसीबीआई की एक रिपोर्ट कहती है कि डायबिटीज के शिकार पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होने का खतरा 35 से 90 प्रतिशत तक हो सकता है। इसके अलावा, आम पुरुषों के मुकाबले मधुमेह से ग्रसित पुरुषों में नपुंसकता के मामले दो से तीन गुना ज्यादा देखे गए हैं। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि सही उपचार और स्वस्थ जीवनशैली से इस सेक्शुअल प्रॉब्लम (Sexual Problem in Men) से छुटकारा व बचाव किया जा सकता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/YN8jk1R
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/YN8jk1R
via IFTTT