बांझपन के अलावा ये खतरनाक समस्याएं भी पैदा करता है PCOS, बढ़ा देता है महिलाओं की टेंशन
पीसीओएस यानी पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम महिलाओं में होने वाला एक हॉर्मोनल इम्बैलेंस है। इस सिंड्रोम के कारण महिलाओं में बांझपन की समस्या (Infertility in women) हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी पीसीओएस महिलाओं में कई सारी समस्याओं की जड़ बन सकता है। पीसीओएस के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में पता करने से पहले पीसीओएस का मतलब जान लेते हैं।पीसीओएस क्या है? Johns Hopkins के मुताबिक, पीसीओएस ऐसी स्थिति है, जिसमें ओवरी एंड्रोजन हॉर्मोन का असंतुलित उत्पादन करने लगती है। जो कि एक मेल हॉर्मोन होता है और महिलाओं में बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है। जब महिला का शरीर ओव्यूलेशन के लिए जिम्मेदार हॉर्मोन का उत्पादन कम या बंद कर देता है, तो ओवरी छोटे-छोटे सिस्ट विकसित करने लगती है। यही सिस्ट एंड्रोजन हॉर्मोन का उत्पादन करने लगते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/PoSyGwL
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/PoSyGwL
via IFTTT