Top Story

शरीर की नसों को खोखला बना देगी Vitamin E की कमी, खाना शुरू करें 10 चीजें

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जिस तरह प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह विटामिन की भी होती है। विटामिन कई तरह के होते हैं और उनमें एक विटामिन ई (Vitamin E) भी है। विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है और यह मानव शरीर द्वारा उपयोग किया जाने वाला एकमात्र अल्फा-टोकोफेरोल है। विटामिन ई का मुख्य काम एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करना है। यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को साफ करता है, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है और हृदय की धमनियों में थक्कों को बनने से रोकता है। विटामिन ई की कमी से तंत्रिका और मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है, जिससे आपको हाथ-पैरों का सुन्न होना, सुस्ती और थकान, मांसपेशियों में कमजोरी और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सबसे बड़ी बात आपकी इम्यून पावर कम हो सकती है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/9rtjFBy
via IFTTT