Top Story

शरीर सड़ा रही गंदगी को 5 योगासन से निकालें बाहर, वरना वक्त से पहले हो जाएंगे बुड्ढे

शरीर में कई सारे विषाक्त पदार्थ बनते हैं। जिन्हें बाहर निकालना जरूरी होता है। अगर ये गंदगी अंदर ही रह जाती है तो लिवर, किडनी, फेफड़ों और दिल को नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे तो शरीर खुद इन गंदे पदार्थों को बाहर निकाल देता है, लेकिन कुछ अंग कमजोर होने पर शरीर की सफाई ढंग से नहीं हो पाती है। बॉडी में टॉक्सिन बढ़ने से शारीरिक अंग कमजोर होने लगते हैं और सफेद बाल, ढीली त्वचा, कमजोरी जैसे बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं।शरीर की सफाई के लिए मुख्य रूप से 5 अंग काम करते हैं। जिनका नाम लिवर, किडनी, फेफड़े, आंत और स्किन है। इन चीजों को हेल्दी बनाना बॉडी डिटॉक्स करने का तरीका है। आप योगा की मदद से इन अंगों का कामकाज बढ़ा सकते हैं।

from Health News (हेल्थ न्यूज़), Weight Loss Tips, Health Tips, Fitness Tips and Ayurveda Remedies with Navbharat Times https://ift.tt/gpsuwiV
via IFTTT