यूपी चुनाव 2027: सीएम योगी का दावा- राशन, शिक्षा और रोजगार के दम पर फिर खिलेगा कमल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में आयोजित 'पंचायत आजतक' के मंच से दावा किया है कि साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की डबल इंजन सरकार बहुत धमाकेदार तरीके से सत्ता में वापसी करेगी. मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि उन्होंने 2022 में भी इसी तरह जीत का भरोसा जताया था, जो सच साबित हुआ और 2027 में भी इतिहास दोहराया जाएगा.
इन वर्गों के समर्थन से मिलेगी जीत
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी विरासत और विकास की यात्रा के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस जीत में प्रदेश के युवा, महिलाएं (आधी आबादी), अन्नदाता किसान, गरीब, नौजवान, हस्तशिल्पी, दलित और पिछड़े वर्ग की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जिन्हें सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है.

संस्कृति और कानून व्यवस्था पर जोर
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को जोड़ते हुए कहा, "यूपी में कांवड़ यात्रा अब डीजे, शंख और घड़ियाल के साथ निकलती है, और जेलों में भी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाती है।" विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के समय में 'नकल को जन्मसिद्ध अधिकार' मान लिया गया था और योग्यता से ज्यादा सिफारिशी पर्ची का महत्त्व होता था.

विकास कार्य बने आधार
सरकार के कार्यों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है. आज गरीबों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज, बच्चों को बेहतर स्कूली शिक्षा और युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. इन सभी बुनियादी बदलावों के कारण जनता का अटूट विश्वास फिर से बीजेपी के साथ खड़ा है.