Top Story

बिजली चोरी का मामला, 22 हजार का जुर्माना लगाया

Publish Date: | Sat, 27 Jun 2020 04:07 AM (IST)

परासिया। चांदामेटा में बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली विभाग ने अभियान चलाया है। चांदामेटा में बड़ी संख्या में बिजली चोरी की सूचनाएं विभाग के पास थी। बिजली चोरी पकड़ने के लिए विभाग शुक्रवार को विभिन्ना क्षेत्रों में पहुंचा।

जिसके तहत कनिष्ट अभियंता योगेश डेहरिया के द्वारा नगर में टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। चांदामेटा निवासी सुधीश पर कार्रवाई करते हुए 14 हजार, कविता चंदेल बसोड़ी मोहल्ला चांदामेटा निवासी पर आठ हजार का जुर्माना लगाया गया। दोनों उपभोक्ताओं के द्वारा घर से सटाकर जमीन के अंदर पाइप के माध्यम से विद्युत चोरी की जा रही थी। बीते सप्ताह भी कार्रवाई करते हुए दो लोगों पर बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया है। कुछ लोग बिजली की मेन लाइन से ही कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। ऐसे में विभाग को ऐसे लोगों द्वारा चूना लगाया जा रहा है। इससे विभाग को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है।

हितग्राही मूलक योजनाओं में अहसयोग कर रहे है बैंक

जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर का लिखा पत्र

परासिया। जनपद पंचायत परासिया के अध्यक्ष रईस खान ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बैंको के द्वारा असहयोग किए जाने की शिकायत की है। ंशासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को समय पर लाभ नहीं दिए जाने की समस्या उन्होंने उठाई है।

चार बिन्दुओं के पत्र में उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजना से पंजीबद्व हितग्राहियों के प्रकरणों पर समय पर कार्रवाई नहीं की जाती। पात्र हितग्राहियों को अलग अलग कारण बताकर उनके प्रकरण लंबित रखे जाते हैं। लक्ष्य पूरा होने के बाद प्रकरण स्वीकृत नहीं किए जाते हैं। उन्होने जितने भी प्रकरण बैंको के प्रोषित किये जाते हैं उन्हें स्वीकृत कराने की मांग की। उन्होंने पेंशन हितग्राहियों की पेंशन से ऋण की राशि काटकर पेंशन भुगतान का मामला उठाया।

लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल यूनिट में रिफर करें एएनएम

एसडीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

परासिया। परासिया एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया चार्ज संभालने के बाद से ही कोविड 19 को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ाने और सेंपलिंग पर जोर दिया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक हर घर के हर व्यक्ति के सर्वे के निर्देश दिए। जनपद सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की गई बैठक में उन्होंने लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल यूनिट में भेजने के भी निर्देश दिए।

मेडिकल आफिसर, मोबाइल मेडिकल यूनिट और फीवर क्लीनिक डाक्टर और सुपरवाइजर की बैठक लेकर उन्होंने निर्देश दिए। एएनएम को लक्षण वाले मरीज को मेडिकल यूनिट को रिफर करने के लिए कहा। मोबाइल यूनिट गांव में जाकर मरीज को चेक करेगी।

एबीवीपी ने चीन का पुतला जलाया

15

दीघावानी में पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

परासिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दीघावानी में चीन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेंद्र डेहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि चीन के द्वारा कायराना पूर्वक हमारे भारत देश के सैनिकों पर हमला किया गया। जिस पर 20 सैनिक शहीद हुए। जिसके जवाब में भारत के शूरवीरों ने अपना पूरा पराक्रम दिखाया ओर चीन के सैनिकों को मारा। एबीवीपी ने चीन का किसी भी प्रकार का उत्पादित किया सामान का बहिष्कार करने का सभी से निवेदन किया। कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेंद्र डेहरिया, वरिष्ठ छात्र नेता शेंकि नागी, मनोज गौतम, जैकी नागवंशी, पवन बुनकर, यश साहू, राहुल राजपुत, विशाल गौतम, करन सिंह, शुभम कायस्कार, विजय श्रीवास्तव, रोहित पटेल, विपिन वर्मा आदि उपस्थित थे।

चंद्रकला यदुवंशी का निधन

परासिया। अधिवक्ता संघ के सचिव अरूण यदुवंशी और शिक्षक संघ के पदाधिकारी अनिल यदुवंशी, नंदकिशोर यदुवंशी की माता चंद्रकला यदुवंशी का निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार परासिया के महाकालेश्वर मोक्षधाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में अधिवक्ता गण, सामाजिक बंधु और नगर के नागरिकगण शामिल हुए।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source