सर्पदंश से युवक की मौत
Publish Date: | Sat, 27 Jun 2020 04:07 AM (IST)
जुन्नाारदेव। थाना डुंगरिया अंतर्गत आने वाले ग्राम पानारा हेटी के निवासी राजेश पिता सन लाल धुर्वे को शुक्रवार तड़के 5 बजे घर में सांप के काट लेने से उनकी मृत्यु हो गई। डूंगरिया थाना एएसआई रमेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश अपने परिवार के साथ अपने खेत में बने घर में सो रहा था तभी इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटने के 1 घंटे के बाद उचित उपचार ना मिलने के कारण उसकी मौके स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया।
ग्राम पंचायत नजरपुर में राशन पाने से वंचित ग्रामीण
खाद्यान्ना आने के बावजूद भी नहीं बांटा जा रहा
जुन्नाारदेव। ग्राम पंचायत नजरपुर में गरीब ग्रामीणों को जून माह का राशन गेहूं चावल का वितरण अभी तक नहीं किया गया। जिसकी वजह से ग्राम के बीपीएल कार्ड धारी व राशन पात्रता पर्ची वालों को राशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर नजरपुर के उपसरपंच दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि जून माह व्यतीत होने को है, लेकिन गरीबों को खाद्यान्ना उपलब्ध ना होने से उन्हें और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इस वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से गरीब वर्ग के मजदूरों को सहकारी समिति (अनाज सोसाइटी) से मिलने वाले राशन से कुछ हद तक अपना व परिवार का पेट भरने का सहारा हो जाता था, लेकिन इस जून माह का राशन अभी तक ना मिलने की वजह से गरीब ग्रामीणों के सामने फिर परेशानियां उत्पन्ना हो रही है। एवं धीरे-धीरे यह जून का महीना भी समाप्त हो जाएगा और इस माह का राशन गेहूं ,चावल पाने से गरीब वंचित रह जाएगा। जो कहीं ना कहीं सेल्समैन की लापरवाही को दर्शाता है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

