Top Story

अंबाड़ा बुद्ध विहार में मनाया आषाढ़ी पूर्णिमा समारोह

समता बौद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। परासिया क्षेत्र के अंबाड़ा गुड़ी में आषाढ़ी पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटिल के निर्देशानुसार समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे वरिष्ठ समाज सेवक सुरेश ठवरे, अनिल गजभिये उपस्थित हुए। सबसे पहले कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कर पूरी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे वरिष्ठ समाज सेवक सुरेश ठवरे, नारायण सोनारे द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण पूजा अर्चना संपन्ना कराई गई। इस अवसर पर तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि वरिष्ठ समाज सेवक सुरेश ठवरे, मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे, संयोजक ललनराम बौद्ध, अध्यक्ष दिनेश सहारे, महासचिव हरीश चंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष विनोद बोनेकर, सचिव विक्की सोमकुंवर, कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा सह सचिव प्रमोद सोमकुंवर एकनाथ टेमभुरकर, अक्षय लाल गौतम, कुलदीप सोमकुंवर मौजूद रहे।

——————–

12 देशों के 1.30 लाख श्रावक-श्राविकाओं ने लिया लाभ

फोटो 6- जिन देशना अंतरराष्ट्रीय अष्टा-किा महोत्सव संपन्ना।

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना संक्रमण काल में छिंदवाड़ा सहित संपूर्ण भारत ही नहीं विश्व के समस्त जिनालय एवं स्वाध्याय भवनों में सामूहिक आयोजन बंद होने के कारण सकल जैन समाज के जिनवाणी स्वाध्यायी प्रेमी मुमुक्षु समाज एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा ऑनलाइन शिक्षण शिविरों सहित महापर्व आयोजित किए जा रहे हैं।

फेडरेशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन ने बताया कि ऑनलाइन आयोजनों के अंतर्गत विश्व में प्रथम बार विविध अनुष्ठानों सहित जिन देशना अंतरराष्ट्रीय अष्टा-किा महोत्सव का आठ दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें धर्म नगरी छिंदवाड़ा सहित संम्पूर्ण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, लंदन, न्यूजीलैंड, कैनेडा, सिंगापुर, दुबई सहित विश्व से 12 देशों के 1 लाख 30 हजार श्रावक- श्राविकाओं ने धर्म लाभ लिया। जिन्हें सौ से अधिक वर्ग ने जैन दर्शन के मुख्य सिंद्धान्तों सहित नैतिक शिक्षा के साथ सदाचार का पाठ पढ़ाया।

आठ दिनों में नियमित रूप से देव -शास्त्र-गुरू भगवंतों की पूजन के साथ श्री नन्दीश्वरदीप विधान का आयोजन किया गया। जिसका सफल संचालन विधानचार्य पं.संजय शास्त्री जेवर द्वारा किया गया। आयोजन में गुरूदेव का मांगलिक एवं डॉ. हुकमचंद भारिल्ल, विमलचंद झांझरी, पं. ब्र. सुमतप्रकाश जैन, पं.अभय कुमार शास्त्री, हेमंत भाई गांधी, किरीट गोसलिया, शीतल भाई अमेरिका सहित शताधिक विद्धानों का लाभ मिला।

————————-

सांसद नकुल नाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

छिंदवाड़ा। सांसद नकुल नाथ ने अपने संसदीय क्षेत्र में मक्का उत्पादक किसानों को हो रही आर्थिक क्षति के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र प्रेषित कर किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का अनुरोध किया है। सांसद नाथ ने अपने पत्र में उल्लेखित किया कि उनका संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा मक्का उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी है और लगभग संपूर्ण वर्ष भर जिले के किसान मक्के की खेती को ही प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन के पूर्व किसानों को मक्का का भाव 2000 रुपये. प्रति क्विंटल मिल रहा था परंतु वर्तमान में मक्का का भाव 800 से 900 रुपये. प्रति क्विंटल ही मिल पा रहा है जो कि अत्यंत कम है। इस दर से किसान अपना लागत मूल्य भी निकाल पाने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मक्का का समथर्न मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया था, इस अनुपात में किसानों को अत्याधिक आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। श्री नाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह दायित्व बनता है कि मक्के के इस अवमूल्यन पर ध्यान देकर त्वरित कार्यवाही की जाए ताकि मक्का उत्पादक किसानों को और अधिक हानि ना उठानी पड़े।

——————–

सांसद नकुल नाथ का आज आएंगे

छिंदवाड़ा। अपने तीन दिवसीय प्रवास पर सांसद नकुल नाथ का छिंदवाड़ा आगमन होगा। श्री नाथ 7, 8 एवं 9 जुलाई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं बैठकों में उपस्थित होंगे। वह मंगलवार सुबह 11ः30 बजे विशेष वायुयान द्वारा ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। जिसके बाद वे उपस्थित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन से सौजन्य भेंट के उपरांत अपने निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। 8 जुलाई को सुबह 11ः30 बजे सांसद श्री नाथ स्थानीय कलेक्ट्रेट आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। जिसके बाद वे छिंदवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे परासिया जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उपस्थित होने के बाद दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष जामई में आयोजित प्रषासनिक अधिकारियो की बैठक में शामिल होंगे।

———————

डेहरिया समाज मंदिर का किया भूमिपूजन

छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय प्रबुद्ध डेहरिया (मेहरा) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह बेचैन ने बताया कि संस्कारधानी ग्राम गांगीवाड़ा में डेहरिया समाज के देवी-देवताओं की स्थापना किए जाने के लिए मंदिर निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिये सोमवार को भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम डेहरिया समाज के वरिष्ठतम नागरिक एवं समाज के पुजारी पतिलाल डेहरिया और सरपंच अरुण कुमार डेहरिया के हाथों सम्पन्ना हुआ। इस अवसर पर विजय किशन प्रताप, मनोज डेहरिया व समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

——————-

जिले में अभी तक 322.7 मिमी वर्षा दर्ज

छिंदवाड़ा। जिले में अभी तक 322.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 128.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में सोमवार सुबह तक 19.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि तहसील छिंदवाड़ा में 7.4, मोहखेड में 55.6, तामिया में 6, अमरवाड़ा में 3.2, चौरई में 63.2, हर्रई में 16.6, सौंसर में 23.2, पांढुर्णा में 40.2, बिछुआ में 28.1, जुन्नाारदेव मे 0.6, चांद में 8.2 और उमरेठ में 0.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाडा में 270.6, मोहखेड में 322.2, तामिया में 264, अमरवाड़ा में 422, चौरई में 518.1, हर्रई में 216.8, सौंसर में 328.6, पांढुर्णा में 355.2, बिछुआ में 324.7, परासिया में 280.4, जुन्नाारदेव में 322.8, चांद में 308 और उमरेठ में 256.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

——————

आपराधिक प्रकरण में पुरस्कार की घोषणा

छिंदवाड़ा। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली में दर्ज अपराध में वाहन चोरी के आपराधिक प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी की तलाश, गिरफ्तारी व पतासाजी में जनसहयोग की अपेक्षा है। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुए फरार आरोपी की तलाश, पतासाजी या गिरफ्तारी में सहायक होने या जानकारी देने वाले 500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

——————-

अमानक बीज का भंडारण और विक्रय प्रतिबंधित

छिंदवाड़ा। बीज अनुज्ञापन अधिकारी एवं पदेन उप संचालक कृषि जेआर हेड़ाऊ द्वारा निर्माता कंपनी मेसर्स पीएचआई सीड्स प्रा.लि. हैदराबाद द्वारा पारीख इंट्राग्रेटेड सर्विस प्रा.लि. छिंदवाड़ा का मक्का पी-3401 किस्म का सत्य रूप श्रेणी का लॉट क्रमांक-ई.पी. 205-0012 बीज का एक नमूना अमानक स्तर का पाए जाने पर इस अमानक बीज के जिले में भंडारण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

——————–

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source