Top Story

चौरई पुलिस ने तीन लोगों से पकड़ा 6 किलो गांजा

Publish Date: | Wed, 12 Aug 2020 04:09 AM (IST)

फोटो-13

चौरई पुलिस ने की कार्रवाई

छिंदवाड़ा। चौरई पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है पुलिस ने जांच के दौरान तीन लोगों से 6 किलो गांजा पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि तीन लोग सीतापार तिराहा सिवनी बायपास चौरई में गांजा की खेप अपने पास लिए हुए है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ा जिनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 6 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे की कीमत 36 हजार रुपए बताई जा रही है। यह खेप सिवनी से लाई जा रही थी पकड़े गए आरोपित गजेंद्र पिता सीताराम डेहरिया (28) निवासी ग्राम बाधी बंडोल सिवनी, पतिराम पिता सेवकराम इवनाती (31) निवासी मुंगवानी बंडोल सिवनी, संतकुमार पिता नरेश वर्मा (27) शहपुरा चांद छिंदवाड़ा शामिल है। तीनों आरोपितों पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, सउनि महेंद्र सिंह बघेल, सउनि भगवत प्रसाद तिवारी, आरक्षक संतोष,शिवराम, राजेंद्र शामिल थे।

प्रसूती वार्ड में भर्ती महिला निकली संक्रमित

– जिला अस्पताल में 7 अगस्त को हुआ था प्रसव, आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला को डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी डिलेवरी सात अगस्त को हुई थी जिसके बाद उसे वार्ड के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उसकी तबियत खराब हुई तथा सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद उसकी कोरोना जांच की गई जो मंगलवार को पॉजकटिव आई है। अब महिला को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिस स्थान पर महिला भर्ती थी वहां पर अस्पताल प्रबंधन ने सेनेटाईज किया है। अब जिला प्रशासन महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रहा है। गायनिक वार्ड में भर्ती महिला के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब डॉक्टर, स्टॉफ नर्स तथा अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source