शहीद अधिकारी-कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि
Publish Date: | Sat, 12 Sep 2020 04:08 AM (IST)
फोटो 2
उप वनमंडल कार्यालय में हुआ आयोजन
सौंसर। राष्ट्रीय वन शहीद दिवस शुक्रवार को उप वनमंडल कार्यालय स्तर पर मनाया गया। वन विभाग प्रांगण में उप वन मंडल कार्यालय सौंसर, परिक्षेत्र कार्यालय, सौंसर, अंबाड़ा एवं कन्हान के स्टॉफ द्वारा राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम पर दो मिनिट का मौन रख शहीद अधिकारी,कर्मचारियों को याद करते हुए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपवनमंडल अधिकारी सौंसर एके महाले, परिक्षेत्र अधिकारी सौंसर अनूप धुर्वे, परिक्षेत्र अधिकारी कन्हान कोमल सिंग गोंड, परिक्षेत्र अधिकारी अंबाड़ा जीपी मांझी एवं समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे