Top Story

Indore News: साहित्य से दिन की शुरुआत और शाम को हास्य नाटक की गुदगुदाहट

 

इंदौर, Indore News: शहर में रविवार को साहित्य और रंगमंच के साथ रंगों की कारीगरी देखने का मौका कला व साहित्य प्रेमियों को मिलने जा रहा है। आज को शहर में साहित्य, रंगकर्म और चित्रकारी तीनों के आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दिन की शुरुआत साहित्य के सेवकों के सम्मान से होगी।

संस्था क्षितिज द्वारा तृतीय अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन सुबह 10 बजे श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में दिल्ली के कमल चोपड़ा एवं चुरु के रामकुमार घोटड को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरुषोत्तम दुबे को क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान, ज्योति जैन एवं ‌डा. योगेन्द्रनाथ शुक्ल को लघुकथा समग्र सम्मान, दिल्ली की दिव्या राकेश शर्मा व देहरादून की अंजू निगम को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नरहरि पटेल, डा. शरद पगारे और सत्यनारायण व्यास सहित कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

दिन में कलाप्रेमी चित्रकारी का अानंद देवलालीकर कला वीथिका में ले सकेंगे। शासकीय ललित कला संस्थान के द्वारा गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष कला प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। इस बार भी यह तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी आयोजित की गई है। शनिवार से शुरू हुई यह कला प्रदर्शनी 27 सितंबर तक दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक देखी जा सकती है। इस प्रदर्शनी में बेचलर आफ फाइनआर्ट कर रहे दि्वतीय वर्ष से लेकर मास्टर आफ फाइनआर्ट के अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में 45 कलाकृतियां प्रदर्शित हैं जो विभिन्न शैलियों, माध्यमों से तैयार की गई है।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3o5bMvK