सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल हमेशा के लिए छोड़ रहीं मुंबई? फैन्स परेशान, जानिए सच्चाई
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद फैन्स शहनाज गिल को लेकर लगातार फिक्र जता रहे हैं। वह करीब एक महीने तक काम से दूर भी रहीं। अब धीरे-धीरे फिर से शहनाज सामान्य जिंदगी में वापस लौट रही हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हौसला रख’ का प्रमोशन कर रही हैं। उनके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हालांकि फैन्स अभी भी अपनी चुलबुली शहनाज को मिस कर रहे हैं। उनके जितने भी वीडियोज आए वह पहले से काफी शांत नजर आईं। इन सबके बीच शहनाज गिल को लेकर ऐसी अफवाह है कि वह हमेशा के लिए मुंबई छोड़ रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स परेशान
दरअसल एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो बनाया जिसमें बताया जा रहा है शहनाज मुंबई छोड़ रही हैं। वीडियो में शहनाज कार में बैठी हुई हैं। आगे वह मुंबई एयरपोर्ट पर जाते दिखाई दे रही हैं। अलग-अलग वीडियोज को जोड़कर यूट्यूब पर कई चैनल इस तरह दिखा रहे हैं। जबकि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। सिडनाज के फैन्स वीडियो देखकर परेशान हो गए हैं।
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने सूत्रों के हवाले बताया कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी रिपोर्ट महज अफवाह है जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
शहनाज की आने वाली फिल्म ‘हौसला रख’ 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। दिलजीत, शहनाज के अलावा फिल्म में सोनम बाजवा और शिंदा गरेवाल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया है।
from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3aqWp8Q
via IFTTT