Top Story

केवल शारीरिक नहीं मानसिक रोगों का भी रामबाण इलाज है सैकड़ों साल पुरानी Ayurveda की ये थेरेपी

आयुर्वेद के अनुसार इंसान का शरीर मिट्टी, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी के मूल तत्वों के मिलकर बना है, और इन तत्वों के अनुपात का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए शरीर के भीतर एक समान होना जरूरी होता है। यह संतुलन केवल खान-पान से ही नहीं बल्कि आपके सोशल लाइफ, एनवायरनमेंट के वजह से भी बिगड़ता है। ऐसे में समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना महत्वपूर्ण कामों में से एक हो गया है। और इसके लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा से बेहतर और विश्वसनीय उपाय दूसरा क्या हो सकता है।पंचकर्म पद्धती आयुर्वेदिक चिकित्सा की सबसे पुरानी पद्धतियां में से एक है। इसे आचार्यों ने सैंकडों साल पहले शरीर में जमा होने वाले कचरे को निकाले के लिए बनाया था। एक बार जब सफाई प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो शरीर बिना किसी रूकावट के अपने प्राकृतिक कामकाज को नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार हो जाता है। आसान भाषा में इसे बॉडी को आंतरिक रूप से डिटॉक्स करने की आयुर्वेद थेरेपी कहा जाता है। यह थेरेपी लगभग 5-7 दिनों तक चलती है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/IAplkNS
via IFTTT