Top Story

लटकते पेट को टाइट बनाती है Bhagyashree की बताई ये 3 exercise

एक्सरसाइज सभी मर्ज की दवा है। इसे नियमित रूप से करने पर न केवल आप फिट रहते हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहते हैं। इसी तरह कोर एक्सरसाइज भी एक्सरसइज रिजाइम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे व्यायाम शरीर के साथ पेल्विस, हिप और लोअर बैक को भी मजबूत करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एक टाइट और मजबूत कोर जरूरी है, क्योंकि यह शरीर की स्थिरता और लचीलापन बढ़ाता है। असल में एक मजबूत कोर के साथ ही कोई व्यक्ति फिटनेस जर्नी को जारी रख सकता है। फिटनेस फ्रीक भाग्यश्री ने भी कोर की मांसपेशियों पर काम करने की जरूरत के बारे में बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- 'दुबला होना और मजबूत होना दो अलग-अलग चीजें हैं। मेरे लिए एक फ्लैट टमी की तुलना में टाइट कोर होना ज्यादा जरूरी है।' अभिनेत्री के अनुसार, एक टाइट कोर संतुलन और समन्वय में मदद करता है। उन्होंने तीन प्रभावी अभ्यासों के बारे में बताया जो कोर को मजबूृत करने के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/gCm42sO
via IFTTT