Top Story

'साइलेंट किलर' है विटामिन D3 और B12 कमी, खाना शुरू करें 10 चीजें, वरना शरीर में घुस जाएंगी ये 10 बीमारियां

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। इनकी कमी से शरीर में कई गंभीर रोग पनप सकते हैं। बावजूद इसके लोग अक्सर शरीर में पोषक तत्वों वाली खाने की चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की तरह विटामिन डी 3 (Vitamin D3) और बी 12 (Vitamin B12) भी शरीर के लिए जरूरी हैं। होलिस्टिक लाइफस्टाइल कोच एंड ऑथर ल्यूक कौटिनहो ने माना है कि विटामिन डी 3 और बी 12 की कमी 'साइलेंट महामारी' की तरह है, जो धीरे-धीरे शरीर को कई गंभीर बीमारियों के मुंह में धकेल सकती है। उन्होंने बताया है कि हर दूसरे इंसान में इन दो विटामिनों की कमी पाई जाती है। कॉटिन्हो के अनुसार, दिमाग से लेकर हड्डियों तक शरीर की हर कोशिका की सतह पर विटामिन डी3 रिसेप्टर्स होते हैं। ये विटामिन शरीर में कई जीनों के कार्यों को कंट्रोल करते हैं। इनकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, वाइट ब्लड सेल्स कम ह सकती हैं, इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, दिमाग का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/zyB5YtA
via IFTTT