गाय या भैंस? जानिए किस घी में है ज्यादा ताकत और स्वाद, क्या कहता है आयुर्वेद
घी (Ghee) का सेवन अगर सही मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ घी को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। घी सिर्फ स्वाद में ही बढ़िया नहीं होता बल्कि इससे सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। आयुर्वेद में घी को एक शक्तिशाली खाद्य पदार्थ माना गया है। भारत में घी को दाल, खिचड़ी से लेकर हलवे और चपाती तक सभी चीजों में डालकर खाया जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिफाइंड तेलों के बजाय घी से खाना बनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। घी में हेल्दी फैट और विटामिन होते हैं, जो वजन घटाने में सहायता करते हैं। घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में भी सहायक है।कुल मिलाकर घी समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा, बाल, दिमाग, वजन कम करने, त्वचा को चमकदार बनाने, हड्डियों को मजबूत करने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घी भैंस या गाय के दूध से बना होता है। लेकिन हमेशा यह सवाल उठता है कि कौन सा घी सबसे अच्छा होता है गाय या भैंस का? फेमस न्यूट्रिशनिस्ट सुमन आपको इस सवाल का जवाब दे रही हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/721Z0rp
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/721Z0rp
via IFTTT