Top Story

बदन तोड़ दर्द-103 डिग्री बुखार, रोंगटे खड़े कर देगी Monkeypox की चपेट में आए सेक्सुअल हेल्थ वर्कर की कहानी

पिछले कुछ हफ्तों में, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मंकीपॉक्स ( Monkeypox) के कई नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंकीपॉक्स ने भारत में भी दस्तक दे दी है। देश में फिलहाल इस वायरस के दो मामले बताए जा रहे हैं। मंकीपॉक्स, मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण के कारण होता है। इस रोग के लक्षण चेचक के लक्षणों के समान ही होते हैं। आम तौर पर मंकीपॉक्स को हल्का माना जाता है और कुछ लोग बिना किसी जरूरी उपचार के हफ्तों में ठीक हो सकते हैं। हालांकि कुछ मामलों में यह गंभीर हो सकता है और बीमारी गंभीर जटिलताएं भी पैदा कर सकती है। मंकीपॉक्स को यौन संबंध से भी जोड़कर देखा जाता है। बताया जाता है कि मंकीपॉक्स यौन संपर्क से भी फैल सकता है। उत्तरी लंदन का एक सेक्स वर्कर हारुन तुलुने भी मंकीपॉक्स की चपेट में आया है। हाल ही में उसने इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मंकीपॉक्स से अपना अनुभव शेयर किया है। अगर आप इस तेजी से फैल रही बीमारी से बचना चाहते हैं, तो आपको यह जानना चाहिए।(फोटो साभार: TOI, WHO)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/zKTVUy7
via IFTTT