वजाइनल डिस्चार्ज बताता है आपके सेहत का हाल, इन 4 संकेतों पर रखें कड़ी नजर
योनि स्राव(Vaginal Discharge) योनि और गर्भाशय ग्रीवा में छोटी ग्रंथियों से निकलने वाला लिक्विड होता है। इसमें हर दिन मृत कोशिकाएं और बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकलते हैं। यह महिलाओं के शरीर में होने वाली जरूरी क्रियाओं में से एक है। जिससे वजाइना और रिप्रोडक्टिव ट्रेक साफ और स्वस्थ बने रहते हैं। वजाइनल डिस्चार्ज सामान्य होने के साथ नियमित रूप से हर महिला में होता है।वजाइनल डिस्चार्ज की मात्रा हर महिला में अगल-अलग हो सकती है। इसके साथ ही डिस्चार्ज का कलर और ओडर इस इस बात पर निर्भर करता है कि आपका मासिक धर्म चक्र किस चरण में है। अगर आप ओव्यूलेशन स्टेज में हैं, ब्रेस्ट फीड कराती हैं या कामेच्छा से प्रभावित हैं, तो इस समय आपको ज्यादा डिस्चार्ज होगा। प्रेगनेंसी के समय और हाइजीन का कम ध्यान देने से डिस्चार्ज के स्मेल में बदलाव हो सकता है। वैसे तो यह फीमेल बॉडी की सामान्य प्रक्रिया है लेकिन डिस्चार्ज के रंग या स्थिरता सामान्य है या इसकी जाँच करने की आवश्यकता है इस बात का ध्यान रखना होता है। क्योंकि यह आपके शरीर में बीमारी का संकेत दे सकते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर नितिका कोहली बताती हैं कि डिस्चार्ज वजाइना के टिशू को स्वस्थ रखने में मदद करता है, चिकनाई प्रदान करता है, और आपके वजाइना को साफ रखता है। लेकिन वजाइनल डिस्चार्ज का अप्रत्याशित रंग आपके लिए किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। वह सलाह देती हैं कि अगर आपको लगता है कि कुछ गड़बड़ है, तो निदान और उपचार के लिए अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक को दिखाना सबसे अच्छा विकल्प है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/cteQr3O
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/cteQr3O
via IFTTT