सांस की नली का ये इंफेक्शन है घातक, अंग हो जाते हैं अपाहिज; ये 4 लक्षण दिखे तो तुरंत कराए जांच
आज के समय में किसी के भी फेफड़े शत प्रतिशत सुरक्षित नहीं है। चाहें आप सिगरेट पीते हो या नहीं आपके आस-पास इतनी मात्रा में प्रदुषण हो रहा है कि आपके श्वसन नलियों में इंफेक्शन होना बहुत सामान्य बात है। यूएस में हाल ही में ऐसी ही एक श्वसन संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं, जिसके कारण लोगों में विकलांगता के लक्षण दिख रहें हैं।सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी, ने एंटरोवायरस डी68 मामलों में वृद्धि के बारे में चेतावनी जारी की है। यह एक बच्चों में होने वाले पैरालिसिस से जुड़ी सांस की बीमारी जिसे एक्यूट फ्लेसीड मायलाइटिस (एएफएम) कहा जाता है। पोलियो भी एंटरोवायरस परिवार में आता है। एंटरोवायरस-डी68 और पोलियोवायरस दोनों ही संक्रमित व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी पैदा कर सकते हैं।हालांकि अभी तक ऑफिशियल तौर पर भारत में ऐसे मामले नहीं आएं है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत यहां के लोगों को भी है। कहीं ऐसा न हो कि यह बीमारी भी कोरोना वायरस की तरह ही दुनिया पर हावी हो जाएं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/An06LlX
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/An06LlX
via IFTTT