कब्ज-गैस को खत्म करेगा ये आयुर्वेदिक इलाज, नाभि में डालें तेल और देखें कमाल
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति (Ayurvedic treatment) का हजारों सालों से इस्तेमाल होता आ रहा है। बेशक आज बीमारियों के इलाज के लिए नए-नए ट्रीटमेंट आ गए हैं लेकिन कई बार उनका साइड इफेक्ट भी होता है। इधर आयुर्वेद में यह खतरा कम होता है। आयुर्वेद में अलग-अलग बीमारियों के लिए विभिन्न तरह के इलाज उपलब्ध हैं। बेशक आयुर्वेदिक इलाज लंबा चलता है लेकिन आयुर्वेद का सिद्धांत बीमारी को नहीं बल्कि उसकी जड़ को खत्म करना है। आयुर्वेद में एक ऐसा ही इलाज फेमस है जिसे नाभि बस्ती (Nabhi Basti) कहा जाता है। इस टेक्निक का इस्तेमाल पेट से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज में किया जाता है। आयुर्वेद में नाभि को मर्म माना गया है। यह शरीर का वो हिस्सा है, जहां शरीर कई कई अंग जुड़े हुए हैं। इस प्रक्रिया के दौरान नाभि के चारों ओर बने आटे के एक केबिन के भीतर नाभि गड्ढे में औषधीय तेल को भरा जाता है। 'तुलसी आयुर्वेद' में आयुर्वेद डॉक्टर अंकित आपको बता रहे हैं कि नाभि बस्ती से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/OeLl04R
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/OeLl04R
via IFTTT